27 हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और HHC का तबादला, जानिए कौन-कहां भेजा

Thursday, Jul 12, 2018 - 06:28 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस विभाग ने 27 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेहरिस्त में हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल राज कुमार को ऊना से कुल्लू, हुक्कम को सिक्स्थ से सैकेंड आई.आर.बी., हर्ष चंदेल को सिक्स्थ से थर्ड आई.आर.बी., प्रदीप सिंह को किन्नौर से शिमला, आशा राम को बिलासपुर से एच.पी.आई.पी.एस. और रशपाल सिंह को सिक्स्थ से सैकेंड आई.आर.बी. भेजा है। कांस्टेबल गीता देवी को फिफ्थ से थर्ड आई.आर.बी., जय कुमार को सिक्स्थ से थर्ड आई.आर.बी., सुमित कुमार को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से लाहौल-स्पीति, टी.टी.आर. से सैकेंड आई.आर. को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल सनबीर सिंह को अब कांगड़ा, सवीना देवी चम्बा से स्टेट विजीलैंस, राजेश शर्मा टी.टी.आर. से कांगड़ा, रजनी देवी फिफ्थ से सिक्स्थ आई.आर.बी., भीम सेन व रंजीत को सिक्स्थ से थर्ड आई.आर.बी., संगीता को फिफ्थ से सिक्स्थ आई.आर.बी., प्रभा को शिमला से टी.टी.आर. व कांस्टेबल अतुल शर्मा को टी.टी.आर. से कांगड़ा भेजा गया है। इसके साथ ही एच.एच.सी. खेम सिंह को फोर्थ से सिक्स्थ आई.आर.बी., सुषमा को शिमला से स्टेट विजीलैंस, राजीव मेहता को स्टेट विजीलैंस से कांगड़ा, बिमला देवी को स्टेट विजीलैंस से चम्बा और पदम देव को सोलन से टी.टी.आर. ट्रांसफर किया गया है।


इनके तबादले हुए रद्द
विभाग ने फोर्थ आई.आर.बी. से कांगड़ा को अंडर ट्रांसफर चल रहे कांस्टेबल विनोद कुमार और शिमला से कुल्लू को अंडर ट्रांसफर चल रहे हैड कांस्टेबल लाल चंद के तबादला आदेश रद्द किए हैं। 

Vijay