27 को दिलाई जाएगी जिला परिषद सदस्यों को शपथ

Sunday, Jan 24, 2021 - 10:26 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : जिला परिषद का परिणाम घोषित होने व पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब 27 जनवरी को नवनिवाचित जिप सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए बकायदा पंचायती राज विभाग तैयारियों में जुट गया है। शपथ लेने के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बनाने के लिए 7 दिनों का समय रहेगा। इस समय के दौरान जिला परिषद सदस्यों की बैठक होगी तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे।

नगर निकायों के बाद जिप में दिग्गजों को झटका

ज्वालामुखी में भाजपा की अंतरकलह की बजह से नगर निकायों में मिली हार के बाद अब जिला परिषद के चुनावों में भी झटका लगा है। इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी के अन्य दिग्गजों को भी अपने ही घर में झटका लगा है। मंत्री सरवीण चौधरी के रैत ब्लॉक में कांग्रेस को जिप में 3 सीटें हाथ लगी है तथा भाजपा को मात्र एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार के सुलह ब्लॉक में भी कांग्रेस को जिप की तीनों सीटें मिली है। वहीं जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के ब्लॉक में भी भाजपा जिप सीट को बचाने में असफल रही है।
 

prashant sharma