ऊना में कोरोना के 26 नए मामले, जिला में 1172 पहुंची संख्या

Wednesday, Sep 23, 2020 - 08:28 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला ऊना में आज 26 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 20 पालमपुर से आई रिपोर्ट में पॉजिटीव पाए गए है जबकि 6 रैपिड टैस्ट में पॉजिटीव पाए गए हैं। पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नए मरीजों के इलाज को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए है। मंगलवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए 178 सैंपलों में से 20 पॉजिटिव और 158 सैंपल नैगेटिव रहे। हरोली उपमंडल के सिंगा में 6 पॉजिटिव मामले आए हैं जिसमें 39 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 व 15 वर्षीय बेटे संक्रमित हैं, वहीं एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 20 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा पॉजिटिव हैं। हरोली उपमंडल के दुलैहड़ में 37 वर्षीय पुरुष और 37 वर्षीय महिला और टाहलीवाल का 27 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है।

ऊना उपमंडल के आईएसबीटी के नजदीक का 70 वर्षीय व्यक्ति, नंगड़ा का 13 वर्षीय बालक, गांव देहलां की 35 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरूष और 74 वर्षीय वृद्ध, जनकौर का 27 वर्षीय युवक, चताड़ा की 35 वर्षीय महिला और मैहतपुर के साथ लगते कलसेहड़ा का 30 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 43 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई है, कुठेड़ा जसवालां का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

वहीं रैपिड एंटीजेन टैस्ट में 64 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अम्ब उपमंडल के टकारला की 33 वर्षीय महिला, प्रतापनगर का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमंडल हरोली के सलोह का 77 वर्षीय बुजुर्ग और दुलैहड़ की 65 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित पाए गए है। वहीं ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा की 21 वर्षीय युवती और रक्कड़ कालोनी का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1172 हो गई है, जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है।

Vijay