बिल्डिंग फंड की जानकारी न देने पर 252 स्कूल डिफाल्टर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 10:00 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन): बिल्डिंग फंड की जानकारी न देने पर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा ने कांगड़ा के 252 स्कूलों को डिफाल्टर सूची में डाल दिया है। उक्त स्कूलों को जल्द सूचना देने के लिए कहा है अन्यथा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा के हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों से बिल्डिंग फंड की जानकारी मांगी थी लेकिन लगभग 252 स्कूलों ने उक्त जानकारी अभी तक नहीं दी है।

उक्त 252 स्कूलों में 109 हाई व 143 सीनियर सैकेंडरी स्कूल हैं। उक्त स्कूलों को शिक्षा विभाग ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा गुरदेव सिंह ने बताया कि बिल्डिंग फंड की जानकारी न देने पर 252 स्कूलों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त स्कूलों को जल्द जानकारी देने के लिए कहा गया है अन्यथा उक्त स्कूलों की सूची निदेशालय प्रेषित कर दी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News