251 पक्षियों और जानवरों की आवाजें निकालता है यह शख्स, अब गांव-गांव जाकर दिखा रहा अपना हुनर

Thursday, Nov 22, 2018 - 01:46 PM (IST)

संघनई (गगरेट): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनई में नेपाल निवासी गौतम के जलबे देख हर कोई दंग रह गया। बुधवार को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले गौतम ने संघनई स्कूल के बच्चों से समक्ष विभिन्न पक्षियों और जानवरों की आवाजें निकालीं।


गौतम पक्षियों की आवाजें ऐसी निकालते हैं कि उनकी आवाजें सुन पक्षी भी एकत्रित हो जाते हैं। संघनई स्कूल प्रांगण में भी ऐसे ही हुआ। गौतम की आवाज सुनकर अनेक पक्षी स्कूल परिसर के आसपास जमा हो गए। गांव-गांव और शहर-शहर जाकर गौतम स्कूलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। 


ऐसा करके इस पक्षी प्रेमी का उद्देश्य जानवरों-पक्षियों से प्यार करने को प्रेरित करना है। गौतम 251 प्रकार के पक्षियों की आवाजें निकाल लेता है। वह डिस्कवरी चैनल से भी जुड़ा हुआ है। बकौल गौतम पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने पर मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य पक्षी जजुराना की आवाज निकालने को कहा तो उन्होंने हुबहू जजुराना की आवाज निकाल दी जिस पर मुख्यमंत्री भी काफी प्रभावित हुए थे। 

Ekta