कांगड़ा में सामने आए 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज, 37 हुए स्वस्थ

Monday, Oct 26, 2020 - 07:34 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में सोमवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें शाहपुर और जयसिंहपुर में ही 10 मरीज सामने आए हैं। साथ ही जिला में 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिला कांगड़ा में धर्मशाला के नूरीपटी के 70 वर्षीय व्यक्ति, किलेर पांगी जिला चंबा के 55 वर्षीय व्यक्ति, मझेरना बैजनाथ के 45-45 वर्षीय 2 व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा की 46 वर्षीय महिला, शीला चौक धर्मशाला के 64 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी कालोनी धर्मशाला का 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राजगढ़ देहरा के 54 वर्षीय व्यक्ति, कालू दी हट्टी मरंडा के 80 वर्षीय व्यक्ति, हरिपुर कांगड़ा के 60 वर्षीय व्यक्ति, कालेज रोड़ कांगड़ा के 57 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर की 58 व 49 वर्षीय महिलाएं और 22, 20 और 27 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर की 35 वर्षीय महिला, 10 साल की बच्ची और 7-7 साल के 2 बच्चे, नरनहूं फतेहपुर की 40 वर्षीय महिला, कुरंग भिरड़ी बैजनाथ के 36 वर्षीय व्यक्ति, धीरा कांगड़ा के 74 वर्षीय व्यक्ति और छोटी हलेड़ कांगड़ा के 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 37 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक 2899 मामले कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 168 हैं और जिला में 61 मौतें भी कोरोना की वजह से हो चुकी हैं।

Jinesh Kumar