पुलिस विभाग में 5 HHC सहित 25 कर्मचारी बदले, जानिए कौन-कहां भेजा

Tuesday, Sep 11, 2018 - 08:32 PM (IST)

शिमला (राक्टा): राज्य पुलिस विभाग ने बटालियनों में तैनात कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। इसके तहत 25 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 2 हैड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल और 5 एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल लायक राम को सिक्स्थ आई.आर.बी. से किन्नौर और हरबंस को शिमला से कुल्लू भेजा है।

ये कांस्टेबल बदले
इसी तरह कांस्टेबल निधि धीमान को फिफ्थ से सैकेंड आई.आर.बी., अजमत अली को फस्र्ट से थर्ड आई.आर.बी., राजीव कुमार को फिफ्थ से फोर्थ आई.आर.बी., मधु व आरती को फर्स्ट आई.आर.बी. से फर्स्ट बटालियन जुन्गा, मोनिका फिफ्थ से सैकेंड आई.आर.बी., निशी देवी फिफ्थ से फर्स्ट आई.आर.बी., नवीन कुमार सोलन से फर्स्ट बटालियन जुन्गा, सुशीला ठाकुर फिफ्थ से थर्ड आई.आर.बी., किरण शर्मा फिफ्थ से सिक्स्थ आई.आर.बी., सुरेंद्र सिंह फस्र्ट बटालियन जुन्गा से शिमला, सुलोचना सैकेंड से थर्ड आई.आर.बी., छाया देवी सैकेंड से फर्स्ट आई.आर.बी., अमित कपूर फर्स्ट से सैकेंड आई.आर.बी., रजक कुमार सैकेंड से फोर्थ आई.आर.बी. और हनी कुमार को शिमला से स्टेट सी.आई.डी. भेजा गया है।

ये एच.एच.सी. बदले
इसी तरह एच.एच.सी. नरेश कुमार को फस्र्ट बटालियन जुन्गा से सैकेंड आई.आर.बी., विनोद कुमार को सिक्स्थ से फोर्थ आई.आर.बी., कश्मीर सिंह फस्र्ट से थर्ड आई.आर.बी., सरजीवन लाल और मोहिंद्र कुमार को सैकेंड से फस्र्ट आई.आर.बी. भेजा है।

4 के तबादले हुए रद्द
इसके साथ ही 4 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कांस्टेबल अजय कुमार व रीता रत्न, एच.एच.सी. रविंद्र कुमार व संजीव कुमार शामिल हैं।

Vijay