प्रदेश में सुबह ही मिले 23 कोरोना संक्रमित

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 12:20 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से 300 का आंकड़ा छूने के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना के 23 केस सामने आए हैं। इनमें हमीरपुर से 19, कांगड़ा से 3 और एक मामला चंबा से आया है। कांगड़ा में जो मामले आए हैं उनमें एक 35 वर्षीय महिला है, जो कि टगरोटी निवासी है। 62 वर्षीय महिला भी एक शामिल है। वहीं एक 41 वर्ष की महिला है, जो भी फिलहाल टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। चंबा में 25 वर्षीय एक युवक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह युवक साहो में पॉवर प्रोजेक्ट में कार्य करता है।

वहीं हमीरपुर में प्राथमिक संपर्क के कारण 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 साल की एक बच्ची, 45 साल का पुरूष, 72 साल का एक वृद्ध, 13 वर्षीय एक बालक, 45 वर्षीय एक महिला, 14 साल की एक बच्ची, 84 साल एक वृद्ध, 61 वर्षीय एक पुरूष, 5 साल एक बच्ची, 37 साल का एक पुरूष, 23 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय एक व्यक्ति, 32 वर्षीय एक युवक, 35 वर्षीय एक महिला, राजस्थान के तीन लोग भी कोरेना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें 25 व 28 वर्षीय दो युवक और एक 35 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं एक 35 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय पुरूष और 26 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News