22 वर्षीय युवती ने निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Friday, Dec 14, 2018 - 03:48 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के एक गांव में गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगलने से 22 वर्षीय लड़की की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती ने बुधवार को गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके बाद हालत बिगडऩे पर परिजन उसे बड़ूही के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. मनोज जम्वाल ने बताया कि युवती शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।

Vijay