बिलासपुर में कोरोना के 21 नए मामले, जिला में 760 पहुंचा आंकड़ा

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 09:33 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश/प्रकाश): जिला में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 21 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। घुमारवीं उपमंडल के गुगा मोहड़ा गांव में एक साथ 7 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 11 वर्षीय किशोरी, 8 वर्ष का बच्चा, 12 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला व 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।

इसके अलावा दकड़ी गांव से 43 वर्षीय व्यक्ति, झंडूता उपमंडल के तहत सुन्हानी गांव में 57 वर्षीय व्यक्ति, झबोला-तंबड़ी में 46 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवक, सदर उपमंडल के तहत बरमाणा में 75 वर्षीय बुुर्जुग, सोहड़ी में 58 वर्षीय व्यक्ति, गुगा भटेर में 70 वर्षीय महिला, लखनपुर में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, लुहारड़ा गांव से 35 वर्षीय महिला, निहाल गांव से 49 वर्षीय महिला व 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 9 पैंडिंग सैंपल जो आईजीएमसी में टैस्ट के लिए भेजे थे उनमें 3 पॉजिटिव आए हैं।  इनमें कुलारू टकरेड़ा का 11 माह का बच्चा और 35 वर्षीय व्यक्ति व आईपीएच कालोनी का 67 वर्षीय शामिल है।

सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि शनिवार को जिला में 146 लोगों के रैपिड एंटीजन टैस्ट किए, जिनमें से 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 30 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे थे, जिनमें से 27 की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई जबकि 3 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। जिला में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 760 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News