21 दिन बाद मिला श्रीखंड महादेव में लापता अभिषेक का शव

Tuesday, Jul 25, 2017 - 02:27 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित पवित्र तीर्थस्थल श्रीखंड महादेव की यात्रा के दौरान लापता चंडीगढ़ के युवक अभिषेक खरबंदा का शव 21 दिन बाद बरामद हुआ है। यह शव श्रीखंड में भीमबई पर चट्टानों के पास फंसा हुआ था। युवक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 ग्राऊंड में अभिषेक का अंतिम संस्कार होगा। 


3 जुलाई से लापता था अभिषेक
उल्लेखनीय है कि अभिषेक तीन दोस्तों के साथ श्रीखंड महादेव गया था। 22 साल का अभिषेक खरबंदा 3 जुलाई से लापता था। इसके बाद प्रशासन ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। प्रशासन का कहना है कि पुलिस और रेस्क्यू टीम को सर्च ऑपेरशन के दौरान भीमबई के पास एक अज्ञात शव मिला था। सोमवार को अभिषेक के रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपए की राहत भी दी है।