Kangra जिला में रैपिड एंटीजन किट से जांचे 208 सैंपल

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 08:47 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला कांगड़ा में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड एंटीजन तकनीक से संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच आरंभ कर दी है। इस तकनीक से सोमवार को विभाग ने 208 मरीजों के सैंपल जिला भर में जांचें। इनमें से 22 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए तथा 86 सैंपल नेगेटिव आए। सीएमओ कांगड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तकनीक से कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा।

यह हुए स्वस्थ

जिला कांगड़ा में सोमवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। सी.एम.ओ. कांगड़ा ने बताया कि इनमें योल कैंट के 25, 23, 49, 36, 35 तथा 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा स्लेट गांव का 70 वर्षीय व्यक्ति, सलोह के गुग्गा का 47 वर्षीय व्यक्ति, नेरटी की 70 वर्षीय महिला, डक लपियाणा का 1 वर्ष का बच्चा, गुजरेड़ की 29 वर्षीय महिला, डक लपियाणा की 65 व 28 वर्षीय महिलाएं, होशियारपुर रोड़ कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला तथा घरोह की 50 वर्षीय महिला स्वस्थ हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News