खनियारा में 2 भाईयों से 206 ग्राम चरस जब्त

Monday, Oct 25, 2021 - 10:53 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : सदर थाना धर्मशाला के अंतर्गत खनियारा में 2 भाईयों से पुलिस ने 206 ग्राम चरस बरामद की है। धर्मशाला पुलिस थाना की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान दोनों आरोपियों से यह चरस पकड़ी है। जानकारी के अनुसार रविवार को धर्मशाला थाना की टीम खनियारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पटोला ग्राउंड खनियारा में पुलिस ने जांच के दौरान खनियारा निवासी तिलक राज तथा संसार चंद से मौके पर 206 ग्राम चरस बरामद की। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
 

Content Writer

prashant sharma