भारतीय मजदूर संघ व आशा कार्यकर्ता संघ ने बनाई रणनीति, इस दिन करेंगे विधानसभा का घेराव

Saturday, Nov 20, 2021 - 05:38 PM (IST)

चम्बा (सुशील): भारतीय मजदूर संघ व आशा कार्यकर्ता संघ की शनिवार को चौगान-1 में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश की आशा कार्यकर्ता संघ की कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमारी ने की। इस दौरान 7 ब्लॉक के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा 29 नवम्बर को विधानसभा का घेराव के बारे में भी रणनीति तैयार की गई। दिनेश कुमारी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि चम्बा से 29 नवम्बर को 200 आशा कार्यकर्ता व 149 यूनियन के लगभग 1 हजार कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार सरकार को सभी यूनियन के कार्यकर्ता अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे। इसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मीड-डे मील वर्कर व सभी यूनियन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्थाई नीति में आशा वर्कर को लाया जाए और 18 हजार रुपए वेतन दिया जाए। जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। बैठक में अनिता, पूजा व वीना आदि मौजूद रहीं।

 

Content Writer

Kaku Chauhan