20 साल से यहां डर के साए में गुजर रही जिंदगी, कहीं मिट न जाए अस्तित्व (Video)

Thursday, Jun 07, 2018 - 03:50 PM (IST)

सिरमौर: सिरमौर जिला के पहाड़ी क्षेत्र शिलाई अंतर्गत दुर्गम बाग हावड़ा गांव खतरे में पड़ गया है। गांव की भूमि खाई गिरने से बैठने लगी है। पूरा गांव ढहने की कगार पर है। 20 साल से यह लोग डर के अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यही नहीं गांव के 2 दर्जन से अधिक घरों में बड़ी दरारें आई हुई हैं जिस कारण गांव के लोगों में खौफ का माहौल है। लोग अपने घरों में रात नहीं बिता पा रहे हैं और उनको खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है।


आलम यह है कि कई साल पहले यहां पर ढलान गिरने से गांव के लोगों की भूमि नष्ट हो चुकी थी और जो कुछ भूमि बची थी उसके लिए गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक को गांव की हालत के बारे में अवगत करवाया। लेकिन इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।


गांव के बुद्धि बुजुर्गों ने कहा कि अब तो हमने इस गांव के विकास की आस ही छोड़ दी है कि स्थानीय विधायक या यहां की हिमाचल सरकार गांव के उद्धार के लिए कोई कार्य करेगी। स्थानीय पूर्व प्रधान ने कहा कि डीएफओ रेणुका पत्र लिखकर कई बार अवगत करवा दिया है। यहां के जो लोग 20 साल से परेशान हो रहे हैं। उनकी समस्या का निवारण कैसे होगा इसके लिए पूर्व प्रधान ने कहा कि हिमाचल सरकार अच्छे दिन लाने के दावे कर रही है। 

Ekta