हमीरपुर में 5-5 साल के 2 बच्चाें सहित 20 लोग कोरोना पॉजिटिव

Sunday, Dec 13, 2020 - 09:16 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में रविवार को कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें आरटी-पीसीआर में 15 व रैपिड एंटीजन टैस्ट में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए लोगों में दंगड़ी क्षेत्र के गांव समून का 22 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्ची शामिल है।

इसी क्षेत्र के गांव कठियाणा का 39 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के वार्ड नं.-1 की 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा, टौणी देवी क्षेत्र के गांव टिक्कर खातरियां का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा रनौता का 35 वर्षीय व्यक्ति, मैहरे में कार्यरत 50 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा 34 वर्षीय और 60 वर्षीय 2 महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट पॉजिटिव पाए गए 5 लोगों में भोरंज के नगरोटा क्षेत्र के गांव लजयानी के 3 लोग 57 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव ककरू का 33 वर्षीय व्यक्ति तथा हमीरपुर में कार्यरत 56 व्यक्ति शामिल है।

Vijay