नालागढ़ के खरूणी में चाेरी का प्रयास, दुकानों व खोखे के ताले तोड़ते 2 युवक दबोचे

Thursday, Jan 21, 2021 - 09:55 PM (IST)

बीबीएन (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत खरूणी में दुकानों व खोखे के ताले तोड़ते 2 आरोपियों को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वकील अहमद पुत्र निजामुदीन निवासी गांव खरूणी डाकखाना मानपुरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि रात को उसे सूचना मिली कि खरूणी में उसकी, भारत भूषण, गुरपाल सिंह, अवतार सिंह व छोटा लाल की दुकान/खोखे के ताले टूटे हुए पाए गए हैं।

सूचना मिलने पर वकील अहमद ने अपनी दुकान/खोखे पर आकर देखा तो उसकी व उसके साथियों की दुकानों/खोखों के ताले टूटे हुए थे। वहीं एक लड़का दुकान के अन्दर छिपा था व एक लड़का बाहर खड़ा था। इन दोनों लड़कों ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अंकित व अजय सिंह निवासी लडभड़ोल जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं।

Vijay