पौंग झील में नहाने उतरे 2 युवक डूबे, एनडीआरएफ टीम ने शुरू किया सर्च ऑप्रेशन

Thursday, Aug 04, 2022 - 08:40 PM (IST)

देहरा (राजीव शर्मा): उपमंडल देहरा के नंदपुर भटोली के समीप पौंग झील में 2 युवकों के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक झील में नहाने उतरे थे और डूब गए। जानकारी मिलते ही हरिपुर पुलिस और एसडीएम देहरा संकल्प गौतम भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। उक्त दोनों युवकों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार लापता राजकुमार (45) पुत्र चंचल सिंह निवासी भियाल फोटोग्राफी का काम करता है और रंजीत सिंह (32) उर्फ रिंकू पुत्र निक्का राम निवासी नंदपुर भटोली ढोल बजाने का काम करता है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बरयाल पंचायत के भियाल गांव से 3 लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। एक व्यक्ति लौट आया जबकि 2 अन्य रात को घर नहीं पहुंचे। सुबह इनकी तलाश शुरू की गई तो अंदेशा जताया गया कि दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। इन दोनों के कपड़े झील के किनारे पर पड़े हुए मिले। फिलहाल थाना हरिपुर से पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और सर्च ऑप्रेशन चल रहा है। गोताखोर पानी में डूबे दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच कर तलाश में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay