पुलिस ने गगरेट में चिट्टे के साथ दबोचे कार सवार 2 युवक

Friday, Mar 19, 2021 - 09:40 PM (IST)

गगरेट (बृज): गगरेट पुलिस ने शुक्रवार को दो युवकों को चिïट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है जिसमें नशे की यह खेप लाई जा रही थी। गगरेट पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम इलाके की गश्त पर थी तो एक कार में दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस को देखकर उक्त युवक घबरा गए, जिस पर इंस्पैक्टर दर्शन सिंह को शक हुआ और उन्होंने जब गाड़ी रोक कर उनकी तलाशी लेनी चाही तो एक युवक भाग निकला जिसका पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से 2.15 ग्राम चिïट्टा (हैरोइन) बरामद हुई। युवकों की शिनाख्त सुमित पठानिया व विकास के रूप में हुई है। डीएसपी सृष्टि पांडेय ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार युवकों को न्यायालय में पेश कर इनका रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

Content Writer

Vijay