चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता

Friday, Nov 09, 2018 - 08:33 PM (IST)

बिलासपुर: सदर पुलिस थाना की टीम ने नाके के दौरान 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से 15 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने वीरवार रात थाना सदर के पास मनाली-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर नाका लगाया था। इसी दौरान मनाली की तरफ से आ रही एक बाइक को चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार 2 युवकों से 15 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान आकाश निवासी जिला बरेली उत्तर प्रदेश व सिद्धार्थ निवासी जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों युवक कॉलेज के छात्र हैं। वहीं एस.पी. अशोक कुमार ने बताया कि दोनों युवकों केखिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay