कार में कसोल से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी चरस, नाकांबदी पर पुलिस हत्थे चढ़े 2 युवक

Sunday, Jun 26, 2022 - 05:41 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): बिलासपुर में पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर बिलासपुर पुलिस थाना के समीप 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवकों से पुलिस ने 130 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बिलासपुर के समीप नाकाबंदी कर जब पुलिस चैकिंग कर रही थी तो उस समय एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में 2 युवक सवार थे। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उक्त युवकों के कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त दोनों युवक इस चरस को कसोल कुल्लू से चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay