परवाणु में 40.30 ग्राम हैरोइन बरामद, हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार

Tuesday, Mar 17, 2020 - 04:55 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल): सोलन जिला के परवाणु में पुलिस ने 2 युवकों को 40.30 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गांव टकसाल-अंबोटा संपर्क मार्ग पर 2 युवकों सुनील कुमार (26), आनंद (24) निवासी हरियाणा के कब्जे से 40.30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Vijay