यमुना नदी में अवैध खनन करते 2 ट्रैक्टर सीज, विभाग ने वसूला हजारों रुपए जुर्माना

Thursday, Apr 21, 2022 - 12:00 AM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के भंगाणी में वन विभाग की टीम ने 2 ट्रैक्टरों को सीज कर 33000 रुपए जुर्माना वसूल किया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि भंगाणी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलने पर डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने वन खंड अधिकारी हर्षवर्धन व सुरेश की अगुवाई में वनरक्षक सचिन, कपिल, रोहित, प्रवीण व वन कर्मी मोही राम, सुंदर व बहादुर की टीम गठित कर मंगाती में यमुना नदी में छापेमारी की।

 छापामारी के दौरान 2 ट्रैक्टर अवैध खनन के कार्य में लगे हुए पाए गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लग गए। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया गया। टीम ने दोनों ट्रैक्टर चालकों से 33000 जुर्माना वसूल किया गया। डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर को सीज कर 33000 रुपए का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया की अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay