बड़ी सफलता : पुलिस ने 983 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर दबोचे

Friday, Jan 15, 2021 - 10:50 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने 2 तस्करों को 983 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ  पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार सदर थाना की टीम चितरौद नाला काईस के पास गश्त पर थी। इस दौरान 2 युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 983 ग्राम पाई गई।

आरोपियों की पहचान राम लाल पुत्र रत्न दास निवासी घियागी बंजार कुल्लू और पवन कुमार पुत्र रामकृष्ण निवासी बंजार के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने नशे की खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है।

Vijay