2 झुग्गियों में आग लगने से मचा हड़कंप

Thursday, Feb 27, 2020 - 12:38 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश में 2 झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। मामला गत रात ऊना के विकासनगर में डीएवी स्कूल के समीप प्रवासी लोगों की दो झुग्गियों में आग लगने का है। जहां पीड़ित परिवारों को एक लाख का नुकसान हुआ है। बता दें कि आगजनी में झुग्गियों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जबकि स्थानीय लोगों की मदद से गैस सिलेंडर को आग लगते ही बाहर फेंका गया जो कि खेतों में फट गया। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी में पीड़ित परिवारों सतीश कुमार, अमरजीत सिंह व मनीष का करीब 10,0000 की संपत्ति का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kirti