राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित होंगे हिमाचल के 2 स्कूल

Tuesday, Sep 11, 2018 - 01:20 PM (IST)

शिमला/बिलासपुर (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश के 2 स्कूलों को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला सिरमौर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय धमून और बिलासपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नन्द को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन स्कूलों को पिछले वर्ष भी पुरस्कृत किया जा चुका है। अब इन स्कूलों को आगामी 18 सितम्बर को नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चयनित स्कूलों के प्रमुख और एक विद्यार्थी दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर से 52 स्कूलों को चयनित किया गया है। इन स्कूलों को 50,000 रुपए की राशि दी जाएगी। इस राशि का प्रयोग पूर्व में दी गई स्कूल अनुदान राशि को स्वच्छता व सफाई रखने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोग करना होगा। 

Ekta