कांग्रेस को झटका, चलोखर के पूर्व बूथ प्रधान सहित 2 लोगों ने ज्वाइन की भाजपा

Friday, Feb 12, 2021 - 08:38 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों में मिली जबरदस्त बढ़त के बाद से ही भाजपा मंडल पूरी ऊर्जा से मैदान में डटा हुआ है और हारे हुए कांग्रेसी खेमे में लगातार सेंधमारी कर रहा है। अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी के राजेश्वर कटोच ने कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की दुर्दशा को जगजाहिर कर और विधायक पर पुत्रमोह में स्वार्थी राजनीती करने का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी से किनारा किया था और भाजपा ज्वाइन की थी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को चलोखर गांव के कांग्रेस पार्टी के पूर्व बूथ प्रधान अश्वनी कुमार व राम दास समीरपुर स्थित पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का पटका पहना कर नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पटलांदर बूथ के अध्यक्ष सुभाष चंद,सतीश कुमार व आशीष बग्गा भी उपस्थित रहे।

Content Writer

Vijay