पशु चराने गई युवती से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म

Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:39 PM (IST)

चम्बा: पुलिस थाना तीसा में एक युवती के साथ 2 लोगों द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की पकडऩे के लिए खोजी अभियान छेड़ दिया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तीसा में शिकायतकत्र्ता युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह चुराह क्षेत्र की ज्यूरी धार में अपने मवेशियों के साथ थी तो वहां पर जान मुहम्मद पुत्र नूरजमाल व दुल्ला पुत्र नूरजमाल निवासी गांव खंदर डाकघर चरड़ा तहसील चुराह ने पहले तो मेरे साथ छेडख़ानी की और उसके बाद मारपीट की। इसके बाद उन्होंने दुष्कर्म किया।


18 जून की रात दोबारा किया दुष्कर्म
18 जून की रात उन्होंने उसके साथ दोबारा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 व 376 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकत्र्ता युवती का मैडीकल करवाने की प्रक्रिया को भी अंजाम दिया है।

Vijay