चम्बा में 2 व्यक्ति व 1 महिला निकली कोविड पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 05:51 PM (IST)

चम्बा (नीलम): जिला में शुक्रवार को 6 लोगों ने कोरोना को मात दी है और 3 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बकाण क्षेत्र का 42 वर्षीय व्यक्ति, घरेड़ क्षेत्र की 75 वर्षीय महिला व किहार क्षेत्र का 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। 31 मार्च को आर.टी.पी.सी.आर. लैब में 43 सैंपल जांचे गए। इसमें 42 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई है। वहीं 1 सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को  रैपिड एंटीजन टैसिं्टग किट के माध्यम से 262 सैंपल जांचे।

इसमें 260 सैंपल नैगेटिव पाए गए हंै और 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  उधर, सी.एम.ओ. डा. कपिल शर्मा ने बताया कि  शुक्रवार को जिला में 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है।  उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News