पुलिस वीरता मैडल से सम्मानित होंगे नूरपुर के 2 अधिकारी

Saturday, Jan 30, 2021 - 09:44 PM (IST)

नूरपुर (राकेश): उपमंडल नूरपुर के 2 अधिकारी, जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कार्यरत हैं, उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें असिस्टैंट कमांडैंट अनुराग के. सिंह, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल के साथ जुलाई 2017 को 2 हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं दूसरे जिला कांगड़ा के नूरपुर उपमंडल के डिप्टी कमांडैंट राजेश लूथरा, जिन्होंने वर्ष 2019 में सफलतापूर्वक लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध रोकने के लिए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया था। इन दोनों अधिकारियों को पुलिस दिवस पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि राजेश कुमार लूथरा की प्रारंभिक शिक्षा नूरपुर के ब्वायज स्कूल में हुई है तथा नूरपुर के आर्य कालेज से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। वे सब इंस्पैक्टर पद पर भर्ती हुए थे और आज वह लद्दाख सीमा पर डिप्टी कमांडैंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईटीबीपी अधिकारी राजेश लूथरा ऑल इंडिया पुलिस मीट में 2 बार शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।

Vijay