कांगड़ा में दादा-पोती निकले कोरोना पॉजिटिव, 11 लोग हुए ठीक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 05:15 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नूरपुर तहसील के पंजाड़ा गांव के  70 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 8 वर्ष की पोती पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का प्राइमरी कॉन्टैक्ट है। उक्त दोनों को डीसीएचसी धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। वहीं जिला में आज 11 लोग ठीक हुए हैं। इनमें कोविड केयर सैंटर डाढ में भर्ती ज्वाली के थलियां का 22 वर्षीय युवक, कांगड़ा के कुल्थी की 32 वर्षीय महिला, बड़ोह के सुन्नी का 26 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के रमेहड़ गांव का 32 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के लुदयाड़ का 29 वर्षीय व्यक्ति, कोविड केयर सैंटर बैजनाथ में भर्ती बीड़ का 38 वर्षीय व्यक्ति, सीएसआईआर पालमपुर की 31 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्ची व 26 वर्षीय महिला और पालमपुर के चांदपुर की 47 वर्षीय महिला ठीक हुए हैं। इन सभी को अगले 7 दिनों के लिए कड़े होम आइसोलेशन के निर्देश देकर घर भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News