कांगड़ा में कोरोना के 2 नए मामले, 7 लोग हुए ठीक

Tuesday, Jul 14, 2020 - 05:07 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में  मंगलवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छतड़ी के 33 वर्षीय और 70 वर्षीय व्यक्ति पहले पॉजिटिव आए व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव 70 वर्षीय व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला और 33 वर्षीय व्यक्ति को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं आज जिला में 7 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें लेहरी-कोटलू की 38 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय पुरुष, जयसिंहपुर के मोलग से 40 वर्षीय पुरुष, डमेड से 39 वर्षीय पुरुष, मजेहड़ से 34 वर्षीय पुरुष, भागसू मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय महिला और पपलोथर का 29 वर्षीय पुरुष ठीक हुआ है। इनमें से पहले 3 बैजनाथ और अन्य 4 कोविड केयर सैंटर डाढ में भर्ती थे। इन्हें अब अगले 7 दिनों के लिए होम आइलोसन में रहना होगा।

Vijay