कार चोर गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, एक फरार (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 06:49 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): नालागढ़ पुलिस ने कार चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जोकि पंजाब के खरड़ के रहने वाले हैं। वहीं इनमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस थाना नालागढ़ के एस.एच.ओ. राजकुमार ने बताया कि इस चोर गिरोह ने एक साल पहले नालागढ़ से एक अल्टो कार को चोरी किया था। नालागढ़ पुलिस को इस कार चोर गिरोह की काफी समय से तलाश थी। चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे और भी खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News