दर्दनाक हादसा : खेल-खेल में छत से गिरे 2 मासूम, एक की मौत

Wednesday, Jul 22, 2020 - 11:15 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के चांदनी में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब 2 मासूम बच्चे छत से गिर गए। दोनों बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां 2 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ जबकि 8 वर्षीय बच्ची का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक (2) पुत्र बालक राम व 8 वर्षीय अंशिका पुत्री जयपाल दोनों छत पर खेल रहे थे कि अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को गंभीर हालत के चलते रैफर कर दिया लेकिन जब उसे एंबुलैंस में भेजने लगे तो उसकी मौत हो गई। अंशिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की पुष्टि डॉ. राजीव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि 2 बच्चों को घायल अवस्था में यहां लाया गया था, जिसमें से 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि 8 वर्षीय बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Vijay