भीषण अग्निकांड में 2 आशियाने जलकर राख, साढ़े 11 लाख का नुक्सान

Friday, Dec 15, 2017 - 11:21 PM (IST)

चिड़गांव: थाना रोहड़ू के तहत टिक्कर में एक 3 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। वहीं चिड़गांव तहसील के अंतर्गत आते लड़ोट गांव में 2 भाइयों का दोमंजिला मकान भी आग की भेंट चढ़ गया। इन दोनों घटनाओं में करीब साढ़े 11 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। पहले मामले में पुलिस के अनुसार टिक्कर में आग की भेंट चढऩे वाला 3 मंजिला मकान फरोग निवासी दीना लाल का है। लकड़ी के बने इस मकान में 6 कमरे थे। आग से लगभग 9 लाख रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है क्योंकि यह मकान बगीचे में एकांत जगह में बना था, जहां कोई भी नहीं रह रहा था।

2 भाइयों का मकान चढ़ा आग की भेंट
दूसरे मामले में चिड़गांव तहसील के लड़ोट गांव में 2 भाइयों अनिल व सुनील पुत्र स्व. नेगी राम का दोमंजिला घर आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में 6 कमरे जलकर राख हो गए हंै। आग से दोनों भाइयों का करीब अढ़ाई लाख रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है। यह घटना बीती रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में कोई नहीं रहता था तथा दोनों भाइयों के परिवार दूसरे मकान में रहते थे। डी.एस.पी. रोहड़ू अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने उक्त दोनों घटनाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।