साइकिल पर इंडिया-नेपाल-भूटान की यात्रा पर निकले 2 दोस्त पहुंचे नाहन, जानिए क्या है मकसद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 11:13 AM (IST)

नाहन (आशु): हर इंसान को घूमने का शौक रहता है। कोई शौकिया तौर पर घूमने के लिए निकलते हैं तो कोई सामाजिक चेतना को लेकर यात्रा करते हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश के 2 युवक इंडिया-नेपाल और भूटान यात्रा पर निकले हुए हैं। इनमें एक युवक असम और दूसरा कर्नाटक का रहने वाला है जो दोनों दोस्त हैं। इस जोड़ी ने यह ठान रखा है कि जिस संदेश को लेकर वह अपने घरों से निकले हैं, उसे देश के कोने-कोने के साथ-साथ पड़ोसी देश भूटान और नेपाल तक पहुंचाना है। दोनों ने करीब 7 महीने पहले तमिलनाडु से साइकिल यात्रा शुरू की थी जो करीब 10 हजार किलोमीटर का सफर साइकिल पर ही तय कर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे।

इस यात्रा का मकसद सभी राज्यों की संस्कृति को जानने-समझना व प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देना है। दोनों दोस्तों की यात्रा 2 वर्ष में पूरी होगी।असम निवासी 24 वर्षीय दलीप छेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त के साथ करीब 7 माह पहले तमिलनाडु से साइकिल पर यात्रा शुरू की। भूटान सहित देश के अधिकतर राज्यों का भ्रमण कर वह हिमाचल पहुंचे हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य देश के राज्यों की संस्कृति को जानने-समझने व प्रसार, पर्यावरण संरक्षण सहित प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश देना है।

दलीप ने बताया कि वह लोगों को अपने कल्चर से भी रू-ब-रू करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिरों आदि में रात्रि ठहराव करते हैं और दिन में यात्रा करते हैं। यहां से वह शिमला जाएंगे और करीब एक माह तक हिमाचल का भ्रमण कर यहां का कल्चर जानेंगे और लोगों को अपनी यात्रा के मकसद को लेकर जागरूक करेंगे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब जाएंगे।  
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News