टांडा मेडिकल कॉलेज की 2 महिला डॉक्टर सहित 15 और कोरोना संक्रमण के शिकार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2020 - 07:34 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) :  कांगड़ा में 15 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें टांडा मेडिकल कॉलेज की 2 महिला डॉक्टर (25 और 27 वर्ष), बद्दी से लौटा बनखंडी देहरा का 45 वर्षीय पुरुष, 18 अगस्त को जे एंड के से लौटा कस्बा नरवाणा का 38 वर्षीय व्यक्ति, स्कोह का 26 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी, पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आया नेरटी शाहपुर का 43 वर्षीय पुरुष, बाड़ा भूनका की 47 वर्षीय महिला, नसलूहा देहरा के पहले पॉजिटिव आए आर्मी जवान के परिवार की 56 वर्षीय महिला, 17 अगस्त को गुजरात से लौटा बेह डाडासीबा का 48 वर्षीय पुरुष, यूरोप से लौटा पराल इंदौरा का 32 वर्षीय पुरुष,  14 अगस्त जे एंड के से लौटा कछियारी कांगड़ा का 38 वर्षीय पुरुष, पॉजिटिव व्यक्ति का प्राइमरी कॉन्टैक्ट बगली कांगड़ा का 67 वर्षीय पुरुष, एमएच योल का 22 वर्षीय सेना का जवान, 78 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिला में 23 लोग ठीक हुए हैं। इनमें स्रोत्री नगरोटा बगवां का 37 वर्षीय पुरुष, ज्वाली का 52 वर्षीय पुरुष, पंजाहड़ा नूरपुर के 14, 12, 17, 22, 30, 31-31, 43, 46 व 48 वर्षीय पुरुष, 18, 20, 24-24, 25, 28, 36 व 37 वर्षीय महिला, पक्का टियाला नूरपुर का 57 वर्षीय पुरुष, थोरा का 46 वर्षीय पुरुष और नूरपुर की 36 वर्षीय महिला शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News