हमीरपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग के 2 कर्मचारी 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Friday, Feb 02, 2024 - 09:17 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): विजिलैंस थाना हमीरपुर की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के 2 कर्मचारियों को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जिला मुख्यालय से सटे पक्का भरो में स्थित गोदाम में विजिलैंस ने शुक्रवार शाम को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी सरकारी सीमैंट की सप्लाई जारी करने की एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांग रहे थे। ठेकेदार से शिकायत मिलने के बाद विजिलैंस हमीरपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। एएसपी विजिलैंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान स्टोरकीपर नील कमल व हैल्पर देवेश के रूप में हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay