सुजानपुर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 2 दर्जन लोग

Tuesday, Mar 09, 2021 - 07:00 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, यही कारण है कि भारत का प्रत्येक नागरिक इसका सदस्य बनना चाहता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने निवास स्थान समीरपुर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा के लोगों के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर कही। इस दौरान ग्राम पंचायत टिहरा के करीब 9 परिवारों के 2 दर्जन लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष युवा भाजपा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में पार्टी का पटका पहना।

भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में ग्राम पंचायत टिहरा के वार्ड नंबर-3 की नेहा कुमारी, सपना कुमारी, राजकुमारी, मेहर चंद, अश्विनी कुमार, सुमनलता, रुक्को देवी, सिकंदर कुमार, शांति देवी, स्वर्णा देवी, शिवानी कुमारी, आरती देवी, वीना देवी, आशीष कुमार व रीना इत्यादि शामिल हैं। इस दौरान सुजानपुर टैक्सी यूनियन के उपप्रधान कुलतार सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे का आग्रह किया।

Content Writer

Vijay