होटल के स्टाफ रूम में मृत मिला व्यक्ति, जहर खाने से एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 11:56 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): सोलन जिले में 2 लोगों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सोलन के एक होटल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जानकारी दी कि कपिल ठाकुर, हाल कर्मचारी कुमार होटल माल रोड सोलन से पुलिस चौकी शहर सोलन पर सूचना दी कि इसका रिश्तेदार रविन्द्र सिंह जोकि कुमार होटल में इनके स्टाफ रूम में सोया था मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि होटल के स्टाफ रूम में लगे बैड पर रविन्द्र सिंह (24) निवासी सिरमौर का शव पड़ा है। छानबीन के दौरान कपिल ठाकुर ने बताया कि मृतक रविन्द्र सिंह इसकी बुआ का बेटा है, जो पिछली रात्रि को इसके पास आया था, जो नशे में प्रतीत हो रहा था तथा इसने रविन्द्र सिंह उपरोक्त को स्टाफ रूम में सुला दिया था। सुबह जब इसने स्टाफ रूम में जाकर देखा तो रविन्द्र सिंह मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण होना पाई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

दूसरे मामले में पुलिस थाना कसौली में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को जहर का सेवन करने के कारण नागरिक अस्पताल धर्मपुर ले जाया गया है। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पुलिस के पहुंचने पर चिकित्सक ने गोपाल (26) निवासी कसौली मृत घोषित किया है। मृतक गोपाल के साथ आए परिजनों से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि मृतक दिन के समय खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। कुछ समय बाद मृतक वापस अपनी माता के कमरे पर आया तथा पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के उपरांत वह घर के आंगन में ही गिर गया, जिस पर परिवारजन गोपाल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर ले गए जहां पर चिकित्सक ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक गोपाल के कमरे का निरीक्षण करने पर एक जहरीला पदार्थ का पैकेट बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News