बिलासपुर में कोरोना से 2 की मौत, 227 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 08:59 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर जिले में कोरोना से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। इनमें बिलासपुर शहर के 90 वर्षीय बुजुर्ग तथा कुलाड़ी की 32 वर्षीय महिला शामिल है। बुजुर्ग होम आइसोलेट में थे जबकि महिला आयुर्वैदिक अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर हैल्थ सैंटर में उपचाराधीन थी। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी तथा उसे 2 दिन पूर्व ही उपचार के लिए लाया गया था। जानकारी के अनुसार कुलाड़ी की रहने वाली इस महिला की कोविड हैल्थ सैंटर बिलासपुर में मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिस पर चिकित्सक उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर करने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। जिले में मंगलवार को 227 कोरोना संक्रमित आए हैं। वहीं 150 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में खुडला से 35 वर्षीय महिला, मेन मार्कीट से 38 वर्षीय महिला, भोली से 32 वर्षीय महिला, वन विभाग से 26 वर्षीय कर्मी, निहाल से 27 वर्षीय युवक व 34 वर्षीय महिला, बीएसएनएल कालोनी बिलासपुर से 32 वर्षीय पुरुष, चांदपुर से 33 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन से 34 वर्षीय महिला, सिनेमा कालोनी से 63 वर्षीय महिला, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से 35 वर्षीय महिला कर्मी, कंदरौर से 35 वर्षीय महिला, डोभा से 27 वर्षीय महिला, चांदपुर से 39 वर्षीय पुरुष व 5 वर्षीय बच्ची, मरोतन से 60 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड से 29 वर्षीय युवक, रानीकोटला से 22 वर्षीय महिला, एम्स कोठीपुरा से 42 वर्षीय पुरुष, दयोथ से 25 वर्षीय महिला, चिल्ला से 31 वर्षीय पुरुष, चंगर से 30 वर्षीय पुरुष, कंदरौर से 41 वर्षीय पुरुष, डियारा सैक्टर से 18 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरुष, 49 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय महिला तथा बल्ह-बलवाना से 39 वर्षीय महिला सहित अन्य शामिल हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि शेष कोरोना संक्रमितों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News