कांगड़ा में कोरोना से 2 मरीजों की मौत, 106 नए पॉजिटिव मामले

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 08:53 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि 106 नए मामले भी सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि धर्मशाला के रक्कड़ के 30 वर्षीय व्यक्ति को 22 नवम्बर को धर्मशाला में भर्ती करवाया था, जिसे 22 नवम्बर को ही बुखार और सांस लेने में परेशानी के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रैफ र किया गया था, उसकी 26 नवम्बर की रात कोविड संबंधी निमोनिया के कारण मौत हो गई। वहीं फ तेहपुर के गांव जरेश के 70 वर्षीय व्यक्ति को 26 नवम्बर को कोविड अस्पताल धर्मशाला से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफ र किया गया था, उसकी भी मौत हो गई।

जिला में शुक्रवार को कोरोना के 106 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा का 37 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली के 76 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक, कांगड़ा की 31 व 55 वर्षीय महिलाएं व 8 साल की बच्ची और 82 वर्षीय युवक, घेरा कटोरा ज्वाली की 43 वर्षीय महिला व 17 साल की युवती, नगरोटा सूरियां की 28 वर्षीय युवती, होटल मोक्षा नड्डी का 21 वर्षीय युवक, एस.पी. ऑफि स धर्मशाला की 46 वर्षीय महिला, रामनगर धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर वार्ड नं. 7 के 47 वर्षीय व्यक्ति, भडवार तहसील नूरपुर की 50 वर्षीय महिला, खज्जन सदवां तहसील नूरपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति, लब मकड़ाहन तहसील ज्वाली की 29 वर्षीय युवती, नूरपुर के वार्ड नंबर-3 की 45 वर्षीय महिला, कुलाहर देही तहसील ज्वाली के 28 वर्षीय युवक, दैहण तहसील पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, मस्सल के वार्ड नंबर-3 की 43 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला, जमानाबाद के 40 वर्षीय व्यक्ति, डाढ के 39 वर्षीय व्यक्ति, तंगरोटी के 43 वर्षीय व्यक्ति और 10 साल का बच्चा, जूल की 30 वर्षीय महिला, राजगढ़ तहसील देहरा वार्ड नंबर-1 की 27 वर्षीय युवती, भवारना की 55 व 59 वर्षीय महिलाएं, 60 व 46 वर्षीय व्यक्ति, परौर के 65 वर्षीय व्यक्ति और मरूहूं के 23 वर्षीय युवक संक्रमित हुए हैं।

वहीं भदरोल तहसील धीरा के 77 वर्षीय व्यक्ति, सरूट तहसील बड़ोह की 59 वर्षीय महिला, भडवार तहसील नूरपुर की 56 वर्षीय महिला, धर्मशाला फ ोरैस्ट डिवीजन के 36, 40 व 57 वर्षीय व्यक्ति, कंजरवेटर ऑफ फाेरैस्ट धर्मशाला की 40 वर्षीय महिला, 10 साल का बच्चा और 6 साल की बच्ची, जसूर नूरपुर के 90 वर्षीय व्यक्ति, रजियाण सूहीं गरली की 90 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल ज्वालामुखी की 50 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी वार्ड नंबर-5 के 20 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन सकोह की 30 वर्षीय महिला और 8 साल की बच्ची, योल कैंट की 80 वर्षीय महिला, दुराणा तहसील ज्वाली की 39 वर्षीय महिला, लुदरेट का 19 वर्षीय युवक, गुरनवाड़ तहसील डाडासीबा के 57 वर्षीय व्यक्ति, घाड़ तहसील पालमपुर के 67 वर्षीय व्यक्ति, कमेहड़ नगरोटा बगवां के 76 वर्षीय व्यक्ति, लुदरेट देहरा कांगड़ा के 73 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा कैंप पालमपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति व 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी तरह 339 फील्ड अस्पताल के 35 वर्षीय व्यक्ति, जंडेरा पालमपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति और 63 वर्षीय महिला, जिला कारागार धर्मशाला के 25, 33, 53, 31, 48, 50, 46, 58, 31, 47, 34, 39, 33, 44 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 35 वर्षीय व्यक्ति, मस्सल नगरोटा बगवां के 61 वर्षीय व्यक्ति, नोरबुलिंग्का सिद्धपुर के 21 व 19 वर्षीय युवक, अप्पर भेठ के 56 वर्षीय व्यक्ति, पीडब्ल्यूडी पालमपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति, एडब्ल्यूएच सर्कल मैंझा पालमपुर की 40, 44, 30 वर्षीय महिलाएं, नगरोटा बगवां की 23 वर्षीय युवती व 26 वर्षीय युवक, मेन बाजार पालमपुर की 72 वर्षीय महिला, बही पालमपुर के 48 वर्षीय व्यक्ति, मौलीचक्क पालमपुर के 66 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला, चौकी खलेट पालमपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति व एसएसबी  चौक पालमपुर की 63 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा मैकेनिकल सब डिवीजन धर्मशाला से 53 वर्षीय महिला, पुलिस विभाग धर्मशाला से 38 वर्षीय व्यक्ति, जयंती विहार कांगड़ा से 63 वर्षीय महिला, आईपीएच डिवीजन शाहपुर से 41 वर्षीय व्यक्ति, भनाला कांगड़ा की 51 वर्षीय महिला, सीएचटीएस सराह से 15 वर्षाीय लड़का, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया 30 वर्षीय व्यक्ति, मेडिकल कॉलेज टांडी में भर्ती 3 साल की बच्ची, खड़ोल गंगथ से 29 वर्षीय महिला, निहारी रक्कड़ से 73 वर्षीय व्यक्ति, सैंट्रल जेल कांगड़ा से 47 वर्षीय व्यक्ति, लोहना पालमपुर से 18 वर्षीय युवती व लदवाड़ा शाहपुर की 67 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News