कांगड़ा में कोरोना से 2 की मौत, 45 नए संक्रमित मरीज आए सामने

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 10:46 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): कोविड अस्पताल धर्मशाला व टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन शूगर व कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। इनमें धवेरा जिला हमीरपुर की 70 वर्षीय वृद्ध महिला शूगर बीमारी से ग्रस्त थी और 24 अक्तूबर को उसे टांडा में भर्ती किया गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। टांडा में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सिविल लाइन धर्मशाला का 72 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति 19 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह शूगर व उच्च रक्तचाप का भी मरीज था। इसलिए उन्हें जिला कांगड़ा अस्पताल धर्मशाला में भर्ती किया गया था। अस्पताल में उनका शूगर व ब्लड प्रैशर सामान्य होने के बाद वीरवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को जिला कांगड़ा में कोरोना के 45 मामले सामने आए हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भदवां कांगड़ा का 19 वर्षीय युवक, शिव विहार श्यामनगर धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, डिफैंस कालोनी ममून पठानकोट का 24 वर्षीय युवक, गुग्गा सलोह पालमपुर के 44 वर्षीय व्यक्ति, गुप्त गंगा कांगड़ा का 27 वर्षीय युवक, हार नैहरनपुखर देहरा के 48 वर्षीय व्यक्ति, कंड करडियाना का 26 वर्षीय युवक, दाड़ी का 12 साल का लड़का, बारी बोंगता देहरा का 14 साल का लड़का, सुनहेत देहरा के 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा ढलियारा देहरा के 52 व 48 वर्षीय व्यक्ति, डी.ए.वी. स्कूल देहरा की 41, 40, 44 व 49 वर्षीय महिलाएं, रेहलू शाहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति, ढोलपुर फतेहपुर का 19 साल का लड़का और पुलिस स्टेशन फतेहपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  फतेहपुर का 25 वर्षीय युवक, चंबी जयसिंहपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी बोंगता देहरा का 26 वर्षीय युवक और 49 वर्षीय व्यक्ति, सुहरू कंदराल महाकाल का 26 वर्षीय युवक, जिरखेर पपरोला बैजनाथ का 17 साल का लड़का, 20 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय व्यक्ति और 27 वर्षीय युवक, मस्सल नगरोटा बगवां के 31 वर्षीय व्यक्ति, कायस्थबाड़ी वार्ड नंबर-1 नगरोटा बगवां का 23 वर्षीय युवक और घुरकड़ी की 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News