सुरंगानी में भाजपा का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, राजीव भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Friday, Mar 05, 2021 - 06:52 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): चम्बा जिले के सुरंगानी में भाजपा अभ्यास वर्ग आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग इलाकों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है और उसी को देखते हुए पार्टी गतिविधियों को लेकर खासकर सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक कैसे पहुंचाना है, इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही संगठन कार्य कर रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, साथ ही भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

हालांकि इस दौरान 2022 की रणनीति भी तैयार की जा रही है और उसको लेकर कार्यकर्ताओं को कई तरह के मूल मंत्र दिए जा रहे हैं। आईटी सेल कैसे काम करेगा और किस तरह से कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार भ्रमित पोस्टों को जवाब देना है उसको लेकर भी जागरूक किया गया।  प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी प्रकोष्ठ और भाजपा के अलग-अलग विंगो के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया है कि हम अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर लगाते रहते हैं। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। यही कारण है कि आज भी उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया करवाई गई और 2022 में किस तरह से पार्टी को सत्ता में वापस लाना है इसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ता के साथ चर्चा हुई है। प्रदेश में विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं दोनों सियासी पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई हैं।

Content Writer

Vijay