नगर परिषद सोलन के 2 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 11:18 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन जिला में भाजपा द्वारा खरीदी गई जमीन के मामले में भाजपा के भीतर चल रही सियासत अभी शांत भी नहीं हुई थी कि सोलन नगर परिषद में भाजपा के 2 मनोनीत पार्षदों ने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष पर मनोनीत पार्षद भरत साहनी व नरेश गांधी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इन दोनों पार्षदों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सोलन नगर परिषद को भंग करने की मांग की है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष अपने चहेतों को लाभ देने के लिए कार्य कर रहे है और इसके कारण नगर परिषद में भ्रष्टाचार बढ़ता जाए रहा है।

सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि नप अध्यक्ष कांगे्रस की बी टीम के तौर पर कार्य कर रहे हैं। भरत साहनी ने कहा कि वे पहले हाऊस में व पार्टी के अंदर इन मामलों को विरोध कर चुके है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, अर्बन डिवैल्पमैंट मंत्री सहित अन्य को मामले को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब उन्हें यह मामला लेकर मीडिया के बीच आना पड़ रहा है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के सभी पार्षदों को उनके वार्डों में विकास करवाने के लिए एक सम्मान धन वितरित नहीं किया गया है। कुछ चहेते पार्षदों को लाभ पहुंचाने के लिए कई ऑफ लाइन टैंडर लगाए गए हैं। उन्होंने शहर के एक अपार्टमैंट को पानी देने, चहेतों को टैंडर देने, पार्षदों को दुकानें देने के मामले में विजिलैंस जांच करवाने की मांग भी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News