2 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, पति की शिकायत पर मामला दर्ज

Tuesday, Apr 24, 2018 - 01:40 AM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक महिला की फरार होने की शिकायत कांगड़ा थाना में उसके पति द्वारा लिखवाई गई है। 2 बच्चों की मां के फरार होने पर पुलिस ने धारा 366 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त महिला घर से फरार है। पुलिस के अनुसार सोमवार को उस महिला के पति ने अपनी पत्नी पर आशंका व्यक्त की है कि उसकी पत्नी किसी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला के 2 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं जिनमें से बड़ा बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। इस बात की पुष्टि डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 366 के तहत मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Vijay