Breaking News : कांगड़ा में कोरोना की चपेट में आए 7 और 8 साल के 2 मासूम

Tuesday, Jun 30, 2020 - 06:01 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में मंगलवार को 7 और 8 साल के दो मासूम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव व तहसील रक्कड़ के रहने वाले है उक्त दोनों बच्चे पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इसमें से 8 साल का बच्चा उक्त व्यक्ति का बेटा है और दूसरा भी परिवारिक सदस्य है। पॉजिटिव व्यक्ति एमएच योल में है जबकि दोनों बच्चों को भी एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। इन दो मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 270 हो गया है जबकि एक्टिव केस 115 हैं। वहीं हिमाचल में कुल आंकड़ा 944 और 366 एक्टिव केस हो गए हैं।

Vijay