टांडा के पास 2 कारों में टक्कर, 2 महिलाएं घायल

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 08:02 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): टांडा के निकट 2 कारों एक भिड़ंत में 2 महिलाएं घायल हो गई। पुलिस जांच अधिकारी कांगड़ा ने बताया कि एक कार ऊना निवासी व दूसरी पंजाब से आए लोगों की थी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तारी के कारण भिड़ंत में 2 महिलाएं ऊना की जिनकी उम्र लगभग 55 व 75 साल है को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों कारों के मालिक अपने-अपने घर वापिस जा रहे थे। पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News