राजपथ पर परेड करेंगे सिरमौर NCC के 2 कैडेट्स

Friday, Jan 24, 2020 - 02:45 PM (IST)

 

नाहन(सतीश): गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में सिरमौर जिला के दो बेटे जिले का मान बढ़ाएंगे। दरअसल यहां से एनसीसी के 2 युवाओं को परेड के लिए चयनित किया गया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के मोहित और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन के ही रामप्रकाश राजपथ पर परेड करते नजर आएंगे। खास बात यह भी है कि जिन कैडेट्स का चयन हुआ है यह दोनों ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखते है। मोहित रेणुका विधानसभा के चांदनी जबकि रामकुमार इसी क्षेत्र के सैनधार से तालुक रखते है। एनसीसी के कमांडिंग ऑफीसर जोगिंदर कुमार ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद इन दोनों कैडेट्स का चयन परेड के लिए हुआ है जो नाहन NCC यूनिट के साथ-साथ पूरे जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दुर्गम जिला से 2 बच्चों का चयन होना बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों कैडेट्स ने पहले जिला स्तर पर और फिर और राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद पंजाब के रोपड़ में अंतिम प्रशिक्षण के बाद इनका चयन किया गया। उधर इन दोनों कैडेट्स के उनके अन्य एनसीसी साथी बेहद खुश नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके बीच से राजपथ पर आयोजित होने वाली परेड के लिए साथियों का चयन होना उनके लिए भी बड़े गौरव की बात है। वहीं गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आम परेड के साथ साथ यहां एक थीम परेड भी निकाली जाएगी जिसका मुख्य मकसद लोगों को पर्यावरण के बारे में संदेश देना है। जिला उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने आयोजन स्थल ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचकर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने बताया कि थीम परेड में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों और महिला मंडलों के जरिए यहां झांकियां निकाली जाएगी जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण जागरूकता संदेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के कार्यक्रम जिला में चलाए जा रहे है जिला को आगामी 5 जून तक प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है हाल में प्लास्टिक निष्पादन को लेकर सिरमौर जिला को देशभर में दूसरा स्थान भी प्राप्त हुआ था। जिसके लिए उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी को दिल्ली में सम्मानित किया गया था।
 

kirti