कांगड़ा में 2 भाई कोरोना पॉजिटिव, मंडी में भी एक नया मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 06:30 PM (IST)

कांगड़ा/मंडी (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंडी जिला में भी एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के 2 सगे भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उक्त दोनों भाई 10 जून को दिल्ली से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। अब वे दोनों कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उक्त दोनों को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं मंडी जिला के संधोल में एक 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक पहले से ही टीबी का मरीज है और इलाज के लिए चंडीगढ़ आता-जाता रहता है। उक्त युवक स्थानीय अस्पताल में रैंडम सैंपलिंग के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि प्रदेश में आज 12 लोग कांगड़ा में और एक किन्नौर में ठीक हुआ है। कांगड़ा में अब कुल मामले 147 और एक्टिव केस 47 हो गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में अब कुल मामले 559 और 183 एक्टिव केस हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News